बिहार

कुख्यात सड़क लुटेरा गिरफ्तार, अपहरण का मामला भी है दर्ज

Shantanu Roy
30 Jun 2022 4:40 PM GMT
कुख्यात सड़क लुटेरा गिरफ्तार, अपहरण का मामला भी है दर्ज
x
बड़ी खबर

नालंदा। दीपनगर पुलिस ने कुख्यात सड़क लुटेरे को बुधवार को गिरफ्तार किया। नालंदा एसपी के निर्देशन पर अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ के नेतृत्व में टीम बनाकर गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी विकास कुमार उर्फ रामु यादव को दीपनगर थाना क्षेत्र के कोरय गांव से गिरफ्तार किया गया। रामू यादव पर अपहरण, शस्त्र अधिनियम, लूट हत्या का आरोप जैसे जघन्य कांड में मामले दर्ज है।

विकास कुमार पर करीब एक दर्जन मामले नालंदा के अलग-अलग थानों में दर्ज है। 13 और 15 जून को विकास ने अपने सहयोगियों के साथ बिहार थाना क्षेत्र इलाके में लूट की घटना को अंजाम दिया था। दो अलग अलग घटनाक्रम में विकास ने मोबाइल,अपाचे गाड़ी एवं R15 मोटरसाइकिल की लूट की थी। जिसकी भी बरामदगी पुलिस ने उसके घर से की है।
दीपनगर थानाध्यक्ष मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि विकास उर्फ रामू यादव पर दीपनगर थाने में 7 जबकिं 3 अन्य मामले राजगीर थाना, बिहार थाना नालंदा थाना में दर्ज है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विकास अपने घर आया हुआ है। इसके बाद वरीय पदाधिकारी को सूचना देने के उपरांत उसे उसके घर से बीती रात गिरफ्तार कर लिया गया। रामू के ऊपर पैसे लेकर गोली मारने, अपहरण आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज है। रामू के अन्य सहयोगियों के खिलाफ भी पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है।
Next Story