बिहार

कुख्यात राजा ठाकुर की पीट-पीटकर हत्या

Shantanu Roy
8 Oct 2022 3:40 PM GMT
कुख्यात राजा ठाकुर की पीट-पीटकर हत्या
x
बड़ी खबर
गया। घटना जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के जियालाल चौक के समीप की है। जहां गैंगवार में राजा ठाकुर को मारा गया। वह कई मामलों में वांछित था। जानकारी के अनुसार वह पूर्व में जेल भी जा चुका था। इसके अलावा, उसके द्वारा अहियापुर में कई राउंड फायरिंग कर दहशत फैलाया गया था। बताया गया कि देर रात उसे जियालाल चौक के समीप बुलाया गया था। वहां खाना-पीना करने के बाद राजा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची अहियापुर पुलिस ने राजा ठाकुर को इलाज के लिए SKMCH लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। वही, मामले में अहियापुर थानेदार विजय कुमार सिंह ने बताया कि राजा ठाकुर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी मौत हो चुकी है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि मारपीट में उसकी हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि परिजन के बयान का इंतजार किया जा रहा है। परिजन के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
Next Story