बिहार

कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, 19 साल से था फरार

Shantanu Roy
13 July 2022 4:56 PM GMT
कुख्यात नक्सली गिरफ्तार, 19 साल से था फरार
x
बड़ी खबर

रोहतास। पुलिस ने 19 साल से फरार चल रहे नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी आशीष भारती ने बुधवार को बताया कि रोहतास पुलिस और एसएसबी द्वारा जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में इनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम 2003 के एक मामले में फरार चल रहे कुख्सात नक्सली भुकु सिंह को पुलिस ने उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया है। बताया कि चेनारी थाना काण्ड संख्या 17/2003 के मामले में इसकी तलाश थी। उक्त काण्ड में नक्सली की गिरफ्तारी हेतु न्यायालय द्वारा स्थाई गिरफ्तारी वारंट भी निर्गत था। 2003 में रोहतास पुलिस पर जासनलेवा हमला, लेवी वसूली, सरकार विरोधी एवं नक्सल गतिविधियों में पुलिस को उसकी तलाश थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मामले में नौहट्टा थाना, चेनारी थाना एवं एसएसबी के विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी। इस क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उक्त काण्ड का नक्सली नौहट्टा थाना के हसरी गांव में छुपा हुआ है। हसरी गांव की घेराबंदी करके विशेष टीम को छज्ञपेमारी के लिए भेजा गया। यहां छापेमारी में नक्सली भुकु सिंह को उसके पैतृक घर से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार नक्सली द्वारा उक्त काण्ड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई है। उसके अपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि उससे पूछताछ की जा रही है, उसके द्वारा कुछ अहम जानकारी दी गई है।
Next Story