बिहार

विवाहिता को मारपीट कर घर से बाहर निकालने के आरोप में छह लोगों के विरुद्ध नामजद

Admin2
22 Jun 2022 11:29 AM GMT
विवाहिता को मारपीट कर घर से बाहर निकालने के आरोप में  छह लोगों के विरुद्ध नामजद
x

जनता से रिश्ता : स्थानीय थाना क्षेत्र के भाटपोइयां गांव में ससुरालवालों ने एक विवाहिता को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। इस संबंध में विवाहिता ने स्थानीय थाने में छह लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर थाना अंतर्गत चइयापुर गांव के सुरेश साह की पुत्री राजकुमारी देवी की शादी वर्ष 2019 में कटेया थाना क्षेत्र के भाटपोइया गांव के राजन साह के साथ हुई थी। शादी के बाद कुछ दिनों तक सब कुछ ठीक-ठाक चला। बाद में दहेज के लालच में उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जबकि शादी के समय विवाहिता की पिता द्वारा ढाई लाख रुपए का सामान एवं डेढ़ लाख रुपए नगद दिए गए थे। इसके बावजूद ससुराल वाले कुछ भी नहीं मिला है यह कहकर ताना मारते थे।

सोर्स-HINDUSTAN

Next Story