बिहार
रोजगार के अभाव में किसी को बाहर नहीं जाना पड़े, ऐसा बिहार बनाना है: पीके
Shantanu Roy
9 Oct 2022 5:46 PM GMT

x
बड़ी खबर
मोतिहारी। जन सुराज पदयात्रा के आठवें दिन आज प्रशांत किशोर सैकड़ों पदयात्रियों के साथ पश्चिम चंपारण जिले के धुआंटांड़ से चलकर मैनाटांड़ प्रखंड मुख्यालय में रात्रि विश्राम के लिए पहुंचे। इस दौरान वे और उनके साथ चल रहे सैकड़ों पदयात्रियों ने लगभग 21 किमी का सफर पैदल चलकर तय किया। आज के दिन की शुरुआत सर्व धर्म प्रार्थना से हुई इसके बाद जन सुराज पदयात्रा भंगहा पंचायत के ताजपुर सिसवा गांव पहुंची। जहां महिलाओं ने गर्मजोशी से प्रशांत किशोर समेत सभी पदयात्रियों का स्वागत किया और स्थानीय लोगों के साथ प्रशांत किशोर ने भंगाहा बाजार में जन सुराज की सोच पर संवाद किया।
इसके बाद पदयात्रा आगे बढ़ते हुए प्रतापपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहुंची। वहीं आज हल्की बुंदा बांदी के बीच पदयात्रा का हुजूम इनरवा पंचायत पहुंचा। प्रशांत किशोर ने स्थानीय लोगों को जन सुराज की सोच के बारे में बताया और उनकी समस्याओं पर बात की। आगे जन सुराज पदयात्रा रामपुर गांव पहुंची जहां खासकर महिलाओं और युवाओं का जोश देखने लायक था। इसके बाद जन सुराज पदयात्रा का हुजूम लगभग 21 किमी से अधिक चल कर जन सुराज पदयात्री प्रशांत किशोर के साथ मैनाटांड प्रखंड स्थित एसएस हाई स्कूल पहुंचे। जहां पदयात्री ने रात्रि विश्राम करेगे।
Next Story