बिहार

5 जनवरी से यात्रा पर निकलेंगे नीतीश कुमार

Kajal Dubey
28 Dec 2022 5:56 AM GMT
5 जनवरी से यात्रा पर निकलेंगे नीतीश कुमार
x

बिहार : बिहार में शराबबंदी अब ना केवल राजनीतिक मुद्दा भर है, बल्कि यह एक सामाजिक मुद्दा बन चुका है। बीते दिनों शराबबंदी के बावजूद यहां जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद सियासी माहौल भी गरमा गया है। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार का वह बयान भी सुर्खी में रहा जिसमें उन्‍होंने कहा था कि जो पीयेगा, वह मरेगा। ऐसे में उनके खिलाफ भी विरोध की एक लहर चल निकली। अब शराबबंदी के मामले पर ही वे जनता को जागरूक करने निकल रहे हैं। इसके लिए वे एक यात्रा करेंगे जिसकी तारीख तय हो गई है। शराबबंदी को लेकर लोगों को पुन: जागरूक किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पांच जनवरी से यात्रा पर निकलेंगे। उनकी यात्रा का आरंभ पश्चिम चंपारण जिले से होगा। मंत्रिमंडल सचिवालय की ओर से आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि की गई है।

Next Story