
x
Patna पटना। संसद की कार्यवाही में सक्रिया सहभागिता के बाद जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार सोमवार को दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे, जहां वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया। केंद्रीय कार्यालय पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। नेताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। स्वागत के बाद नीतीश कुमार ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
बैठक में संगठनात्मक विषयों, वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। नीतीश कुमार ने कहा कि जदयू की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ता ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा और जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहना जरूरी है, ताकि सरकार की विकास, सामाजिक न्याय और सुशासन से जुड़ी योजनाएं हर घर तक पहुंच सकें। नीतीश कुमार ने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और जनता के समर्थन के आधार पर पार्टी आने वाले दिनों में और अधिक मजबूती के साथ जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाएगी।
बैठक में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। नेताओं ने बिहार में चल रही विकास योजनाओं, गरीब कल्याण कार्यक्रमों और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर अपने सुझाव रखे। नीतीश कुमार ने सभी सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जमीन पर लागू करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता पार्टी का दूत है और उसे लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए प्रयास करना चाहिए।
इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता सह पार्टी कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ, राष्ट्रीय महासचिव हर्षवर्धन सिंह, सचिव मोहम्मद निसार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेतागण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का संकल्प दोहराया।
Tagsनीतीश कुमारJDUजदयू केंद्रीय कार्यालयपटना न्यूजबिहार राजनीतिदिल्ली जंतर-मंतरसंजय कुमार झाजदयू कार्यकर्तासंगठन मजबूतबिहार सरकारसुशासनसामाजिक न्यायराजनीतिक बैठकNitish Kumar NewsJDU NewsBihar PoliticsDelhi NewsElection Preparationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





