बिहार

युवाओं को नीतीश सरकार का तोहफा, पुलिस में 75543 पदों पर भर्ती को मिली हरी झंडी

Admin4
21 Dec 2022 3:03 PM GMT
युवाओं को नीतीश सरकार का तोहफा, पुलिस में 75543 पदों पर भर्ती को मिली हरी झंडी
x
पटना। बिहार में युवाओं को नीतीश सरकार ने बड़ी सौगात दी है। बिहार पुलिस में बड़े पैमाने पर नियुक्तियों को बिहार सरकार ने हरी झंडी दी है। नीतीश कैबिनेट ने बिहार पुलिस में 75543 पदों पर बहाली के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। नीतीश कैबिनेट ने मंगलवार को इस फैसले पर अपनी मुहर लगाई।
जानकारी के मुताबिक नीतीश कैबिनेट की बैठक में 13 महत्वपूर्ण एजेंडों को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए बिहार में पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में बहाली की प्रक्रिया को मंजूरी दी गई है।
बिहार पुलिस में सीधी नियुक्ति के 48447 और आरएसएस के 19288 पद समेत पुलिस कर्मियों के कुल 67735 पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा डायल 112 के प्रथम चरण में पुलिस संवर्ग के 7808 पदों के सृजन को भी नीतीश कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इन दोनों चरणों में बहाली को जोड़ दिया जाए तो कुल 75543 पदों पर पुलिस विभाग में नियुक्ति होगी।
फैसले की जानकारी देते हुए मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने बताया कि पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण के लिए यह नियुक्ति की जायेगी। कई चरणों में बहाली की प्रक्रिया संपन्न होगी। यह बहाली ट्रेनिंग की सुविधा के हिसाब से और वेतन व्यवस्था के आधार पर की जाएगी। इसमें दारोगा कांस्टेबल और चालक कांस्टेबल की सीधी तौर पर बहाली की जाएगी।
Admin4

Admin4

    Next Story