
x
Patna पटना: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को अपने जन-संपर्क कार्यक्रम के तहत बांकीपुर के निवासियों और उनके परिवारों से बातचीत की और स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में आप लोगों के आशीर्वाद की वजह से एक सेवक के रूप में आप लोगों के लिए काम कर पाया। इन वर्षों में मैं कह सकता हूं कि मेरे पिताजी नवीन सिन्हा ने जिस क्षेत्र को खड़ा किया, जिस क्षेत्र के लोगों के साथ संबंध बनाकर उसकी सेवा की, मैंने उस क्षेत्र को आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास किया। आज मैं कह सकता हूं कि बांकीपुर के घर-घर में मेरे परिवारजन रहते हैं। आप ही लोगों की वजह से मुझे विश्व की सबसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने का गौरव प्राप्त हुआ। मैं मानता हूं कि आप लोगों की वजह से ही मैं अपने क्षेत्र की समस्याओं को समझते हुए उसकी समाधान का मार्ग प्रशस्त करने में सफल हो पाया।
उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से ही इस बात पर जोर देते हुए कहता हूं कि अगर मुझे किसी ने सिखाया है, तो वो मेरे क्षेत्र की जनता है। इस चुनाव में पार्टी ने नीरज कुमार सिन्हा के नाम पर सहमति बनाई। नीरज कुमार सिन्हा एक युवा प्रत्याशी के रूप में मौजूद हैं। सबसे पहले मैं आपको उस कार्यकर्ता के संघर्ष को याद दिलाना चाहता हूं। वो बूथ स्तर पर काम करने वाला कार्यकर्ता आज बीजेपी का प्रत्याशी है। इसके इतर, वो दो बार मंडल अध्यक्ष भी रहा है। परिवार के आर्थिक दृष्टि से कमजोर होने के बावजूद भी उसने समाज की सेवा के साथ-साथ बच्चों को पढ़ाने का भी काम किया। मैं मानता हूं कि उस कार्यकर्ता को पार्टी ने मौका दिया, तो वो बांकीपुर के विकास और गति देने का काम करेगा। आप सभी लोगों के माध्यम से मैं विकास के कई आयाम गढ़ पाया हूं। मीठापुर का ब्रिज बनाने की योजना ठंडे बस्ते में थी। आज इस ब्रिज की वजह से पटना तक लोगों को कनेक्टिविटी मिल पाई।
नितिन नवीन ने कहा कि इससे पहले 25 और 26 नंबर वार्ड में लोग नाले के किनारे अपना जीवन बिता रहे थे। आज मैं कह सकता हूं कि बड़े नालों के किनारे सड़क बनाने का सपना पूरा हो रहा है, जिसने नवीन सिन्हा पथ के नाम से जाना जा रहा है। कल तक जो लोग नाले के किनारे अपना जीवन जीते थे, उनके पास अपनी सड़कें हैं। बीते दिनों हमने कई नालों की शुरुआत की। इससे शहर के आवागमन को एक वैकल्पिक आवागमन का माध्यम मिलने जा रहा है। अगर यह सबकुछ मुमकिन हो पाया, तो जनता के सहयोग की वजह से हो पाया। मेरा यह विश्वास है कि आज लगातार हम लोगों ने विकास के नए आयाम गढ़े हैं।
उन्होंने कहा कि हमने कई इलाकों में पार्क का निर्माण कराया, लेकिन मीठापुर के संदर्भ में हमारे लिए एक चुनौती यह थी कि वहां पर जमीन की कमी थी। आज मीठापुर में भी अपना पार्क बन रहा है। पीएमसीएच पटना विश्वविद्यालय जाने में लोगों को चुनौतियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन मुझे इस बात की खुशी है कि जब आप लोगों ने मुझे मौका दिया, तो हमने सबसे पहले डबल डेकर ब्रिज बनाने का काम किया। आज हमारे पास सुगम यातायात के साधन मौजूद हैं। आज हम लोग पटना में 19 से अधिक सामूदायिक भवन बना चुके हैं। मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि कैसे एनडीए की सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में विकास के काम किए। यह सब कुछ संभव हो पाया, क्योंकि जनता ने एनडीए की सरकार को मौका दिया। मुझे पूरा विश्वास है कि 30 जुलाई को आगामी मतदान में बांकीपुर की जनता उम्मीद की किरण जगाकर रखेगी।
उन्होंने कहा कि आज हम पटना शहर को विकास की सूची में शीर्ष पर लाने में सफल रहे हैं। आज सेटेलाइन सिटी का निर्माण हो या कोई अन्य क्षेत्र, निश्चित तौर पर बिहार सरकार उस दिशा में लगातार काम कर रही है। आज पटना एयरपोर्ट हम सभी लोगों के लिए गर्व का विषय बना हुआ है। मैं इसका जिक्र कर रहा हूं, क्योंकि बहुत बड़ा कीर्तिमान है। आज मरीन ड्राइव पटना की तस्वीर को दुनिया के सामने प्रस्तुत कर रहा है। मैं यह कहना चाहता हूं कि आप लोग अपना विश्वास बनाकर रखिए, हम इसी तरह से बांकीपुर के विकास को बरकरार रखेंगे। बांकीपुर की जनता से मेरी यही अपील है कि वो खुद को अवसरवाद की राजनीति करने वाले लोगों से खुद को बचाकर रखें। जिन्होंने जंगलराज के माध्यम से पटना के लोगों को अस्थिर किया था, उनसे खुद को बचाना है। हम बांकीपुर की जनता को आश्वस्त करते हैं कि एनडीए की सरकार एक सुशासन की सरकार होगी। जिसमें माताएं बहनें एक स्वावलंबी बनकर सामने आएंगी। बांकीपुर की बहनें भी आगे चलकर अपनी नई पहचान बनाएंगी । मैं अपनी माता बहनों के साथ अपने युवा साथियों से भी कहता हूं कि नीरज कुमार सिन्हा आपके साथ खड़े हैं। युवाओं के पास मौका है कि वो एक युवा को साथी को चुनकर के सदन में भेजे, जो उनके मुद्दों को उठ़ाने का काम करें। एक सांसद के रूप में मेरी पहली प्राथमिकता बांकीपुर की जनता है।
TagsNitin Nabin BJPBankipur ElectionBihar PoliticsNeeraj Kumar SinhaNDA GovernmentPatna Developmentबांकीपुर विधानसभानितिन नवीन बयानभाजपा चुनाव अभियानबिहार चुनाव न्यूजपटना विकास कार्यजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





