
x
Bihar बिहार: विधानसभा चुनाव के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई और पूरे राज्य में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। इसे लेकर मंत्री नितिन नबीन ने कहा कि यह बिहार की बदली हुई तस्वीर है। एक ऐसा बिहार जो शांति, सद्भाव और लोकतंत्र में विश्वास रखता है। नितिन नबीन ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है और जनता इस सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था का समर्थन करती है। जो लोग कभी बूथ लूटते थे, मतपेटियां चुराते थे और बंदूक की नोंक पर चुनाव कराते थे, उन्हें जनता अब पूरी तरह नकार चुकी है। आज बिहार में कानून का राज है और लोकतंत्र पर लोगों का भरोसा कायम है।
उन्होंने आगे कहा कि मतदान के दौरान किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना नहीं हुई, यह इस बात का प्रमाण है कि जनता अब शांति चाहती है और अराजकता फैलाने वालों से दूरी बनाए रखना पसंद करती है। उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा सुशासन पर है और यही कारण है कि आज बिहार में बिना किसी भय के लोग मतदान कर रहे हैं। मंत्री ने दावा किया कि 14 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे और एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलेगा।
बिहार विधानसभा का चुनाव दो चरण में संपन्न हुआ। छह नवंबर को पहले चरण और 11 नवंबर को दूसरे चरण में लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं, विधानसभा चुनाव के परिणाम 14 नवंबर यानी शुक्रवार को जारी होंगे। वहीं, बांकीपुर से भाजपा उम्मीदवार और बिहार के मंत्री नितिन नबीन ने दिल्ली ब्लास्ट पर कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि सरकार जल्द ही इस मामले में शामिल लोगों तक पहुंच जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उन्हें सख्त से सख्त सजा मिले ताकि भविष्य में ऐसे अपराध करने वालों को कड़ा सबक मिले।
Tagsबिहार विधानसभा चुनाव 2025शांतिपूर्ण मतदाननितिन नबीनएनडीएप्रचंड बहुमतलोकतंत्रसुशासनचुनाव परिणाम 14 नवंबरमतदानकानून का राजबिहार चुनाव चरणदिल्ली ब्लास्टसुरक्षा व्यवस्थाजनता का भरोसाराजनीतिक स्थिति।जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





