
x
Patna पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले और नामांकन दाखिल करने के बाद से जदयू कार्यकर्ताओं और जनता में भारी रोष था। शुक्रवार को विधानमंडल की बैठक बुलाई गई। इसमें निशांत कुमार को एक्टिव पॉलिटिक्स में लाने पर मुहर लगी। निशांत कुमार जल्द ही जदयू ज्वाइन करेंगे और पिता नीतीश कुमार की तरह बिहार भ्रमण पर निकलेंगे।
इस बैठक में नीतीश कुमार के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, मंत्री और विधायक मौजूद थे। विधायकों ने अपने दुख को प्रकट किया। नीतीश कुमार ने भरोसा दिलाया है कि किसी को घबराने की जरूरत नहीं है, वे दिल्ली में रहेंगे, लेकिन बिहार के विकास के लिए हमेशा उनका आना-जाना लगा रहेगा।
बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना नजरिया रखा और कहा कि पहले भी हम बंटे हुए नहीं थे और आज भी नहीं हैं। हम सब साथ हैं। कोई दिक्कत होगी तो हम हमेशा साथ रहेंगे। पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। मंत्री मोहम्मद जमा खान ने कहा कि हम वो लोग हैं जो अपने नेता से प्यार करते हैं। उन्होंने 20 साल तक बिहार की सेवा की है। उन्होंने सबको साथ लेकर चले हैं। जाहिर है कुछ दुख तो होगा ही, लेकिन सीएम के फैसले के साथ हैं।
जदयू नेता मंजीत कुमार सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार ने साफ-साफ कहा है कि हम लंबे समय से बिहार की सेवा कर रहे हैं। हम पिछले 20 साल से बिहार को आगे बढ़ा रहे हैं। हम बिहार के लिए समर्पित हैं। हम किसी को छोड़कर नहीं जा रहे हैं। हम सभी के साथ ही हैं। जदयू विधायक अजीत कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उस मीटिंग में सभी नेताओं को अपना फैसला सुनाया है। हमने भारी मन से उनके फैसले को स्वीकार किया है।
जदयू विधायक शालिनी मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमें समझाया कि वह राज्यसभा जाना चाहते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह हमसे मिलेंगे नहीं। नीतीश कुमार ने कहा, मैं हमेशा जुड़ा रहा हूं और हमेशा जुड़ा रहूंगा। मैं यहां ज्यादा समय बिताऊंगा। आपको इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसे लोग हैं जो हमें लीड करेंगे। हमें बताया गया है कि निशांत को आकर पार्टी में शामिल होना चाहिए। इसका आश्वासन मिला है कि निशांत कुमार जल्द ही पार्टी ज्वाइन करेंगे।
जदयू नेता अशोक कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने राज्यसभा जाने का फैसला किया है। विधान मंडल के सभी सदस्यों ने इस पर सहमति जताई है। इस जिले से आने वाले सभी लोगों, हम सभी को लगता है कि नीतीश कुमार के बाद उनके बेटे निशांत को बिहार संभालने का मौका मिलना चाहिए। जिस तरह से नीतीश कुमार ने बिहार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया, ऐसे में अगर कोई बिहार को संभाल सकता है, तो वह निशांत ही हैं।
जदयू नेता खालिद अनवर ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष और हमारे नेता नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले से बिहार के सभी कार्यकर्ताओं, बिहार की जनता और बिहार के लोगों में निराशा फैल गई है, लेकिन उन्होंने हमें भरोसा दिलाया है कि वह हमेशा बिहार के विकास के लिए समर्पित रहेंगे।
जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि विधानमंडल की बैठक में मंत्री श्रवन कुमार ने सीएम नीतीश कुमार के सामने विधायकों, सांसदों और जनता के दुखों को प्रकट किया। सीएम नीतीश कुमार ने भरोसा दिलाया कि राज्यसभा जाने का फैसला निजी है। वह भले ही दिल्ली जा रहे हैं, लेकिन बिहार के विकास के लिए हमेशा वह साथ हैं। निशांत कुमार जल्द ही जदयू में शामिल होंगे, वह बिहार भ्रमण पर भी निकलेंगे। उन्हें सरकार में क्या जिम्मेदारी मिलती है, वह आने वाले दिनों में पता चलेगा।
Tagsनीतीश कुमारजदयूबिहार विधानसभाराज्यसभानिशांत कुमारजदयू बैठकमंत्री श्रवण कुमारबिहार विकासजदयू विधायकजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





