
x
Bihar बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र और जदयू के नेता निशांत कुमार मंगलवार को सोनपुर के प्रसिद्ध हरिहरनाथ मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में बाबा हरिहरनाथ की विधि-विधान से अभिषेक कर निशांत कुमार ने प्रदेश के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं भगवान का आशीर्वाद लेने आया हूं। करीब 20 साल पहले मैं अक्सर यहां आया करता था। बाबा से मांगने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सब बाबा की कृपा है। जब मीडिया के लोगों ने उनसे सवाल किया कि यहां आने वाले मंत्री बनते हैं, तो उन्होंने बेबाकी से कहा, "सब ठीक है। सब भगवान की कृपा है।"
इस दौरान निशांत कुमार अपने पिता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बिहार में किए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि पिताजी ने जो बिहार के लिए किया, वह बिहार की जनता कभी भूल नहीं सकेगी। उन्होंने 20 साल बिहार के लिए काफी कुछ किया है। मैं जनता से यही अपील करता हूं कि जिस तरह से पिताजी पर आशीर्वाद और स्नेह दिया, उसी तरह से पार्टी और मुझ पर बिहारवासियों का विश्वास और स्नेह बना रहे। निशांत के मंदिर परिसर में पहुंचते ही मौजूद जदयू के कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समर्थक मौजूद रहे।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित होने के बाद उनके मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की चर्चा है। इसी बीच, नई सरकार में निशांत के उपमुख्यमंत्री बनने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, जदयू के कार्यकर्ता उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। राजनीति में आने के बाद निशांत सार्वजनिक रूप से लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं।
Tagsनिशांत कुमारनीतीश कुमारसोनपुर हरिहरनाथ मंदिरजदयूबिहार राजनीतिआशीर्वादविकास कार्यउपमुख्यमंत्री कयासजनता का विश्वासमुख्यमंत्री पदजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





