बिहार

10 डिग्री पर पहुंचा रात का तापमान, चार दिनों में एक से दो डिग्री तक और गिरेगा

Admin4
3 Dec 2022 12:19 PM GMT
10 डिग्री पर पहुंचा रात का तापमान, चार दिनों में एक से दो डिग्री तक और गिरेगा
x
बिहार। दाे दिनाें से दिन के साथ ही रात के तापमान में लगातार कमी आने से जिले में ठंड बढ़ गई है। 48 घंटे में दिन के तापमान में 1.2 डिग्री ताे रात के तापमान में 3.2 डिग्री की कमी आई है। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री पर पहुंच जाने से शाम हाेते ही लाेगाें काे अधिक ठंड का अहसास हाेने लगा है। माैसम विभाग ने अगले चार दिनाें में दिन व रात के तापमान में एक से दाे डिग्री तक और कमी आने की संभावना जताई है। शुक्रवार काे दूसरे दिन भी दिन व रात के तापमान में कमी आने से जिले का माैसम तेजी से बदल गया है। पछुआ हवा की रफ्तार 5 किलाे मीटर प्रति घंटा हाेेने के साथ ही दिन के तापमान में 0.6 डिग्री की कमी आई है।
रात के तापमान में 1.4 डिग्री की कमी आई है। हालांकि, तेजी से कमी के बाद भी दोपहर का तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री अधिक 26.8 डिग्री रहा। वहीं रात का तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री कम 10 डिग्री सेल्सियस पर रहा। माैसम विभाग ने अगले चार दिनों तक लगातार दाे से पांच किलाे मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा के चलने की संभावना जताई है। इसके साथ ही अगले चार दिनाें में अधिकतम तापमान के 25 से 27 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान के 9 से 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई है। इस बीच रात के समय हवा में नमी की मात्रा 80 से 90 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है।
Next Story