बिहार

एक दिन बाद ही नव पदस्थापित बीडीओ अतुल का हो गया तबदला

Shantanu Roy
2 Feb 2023 5:35 PM IST
एक दिन बाद ही नव पदस्थापित बीडीओ अतुल का हो गया तबदला
x
पूर्वी चम्पारण। राजपुर के नव पदस्थापित बीडीओ अतुल गुप्ता की बुधवार को पुनः स्थानांतरण हो गया।जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।मालुम हो कि अतुल कुमार गत सोमवार को प्रखण्ड कार्यालय पहुच तत्कालीन संझौली के बीडीओ सैयद सरफराजूदीन अहमद से कार्य भार ग्रहण किया था। लेकिन अचानक उन्हें नोखा भेज दिया गया। जबकि राजपुर का कार्य तत्कालीन प्रभारी बीडीओ सैयद सरफराजूदीन अहमद ही संभालेंगे। स्थानांतरण की ख़बर मिलते ही प्रखण्ड कर्मियों नव पदस्थापित बीडीओ अतुल को अंग वस्त्र व फुल माला पहना विदाई किया।इस अवसर पर बीडीओ अतुल ने कहा कि नौकरी में आना जाना लगा रहता है।एक दिन में ही राजपुर के लोगों का जो प्यार व स्नेह मिला वो हमेशा याद रहेगा।
Next Story