Muzaffarpur में लार्ज रूट वाहनों की नई टैग सूची जारी, स्केल के आधार पर चयन

Muzaffarpur.मुजफ्फरपुर। ग्रीष्मावकाश में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मुजफ्फरपुर से वास्कोडिगामा और मुजफ्फरपुर से हुबली तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन समेत सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ा दी गई है। यह जानकारी पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बुधवार को दी।07315 हुबली-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ाते हुए इसे 2 जून से 30 जून तक प्रत्येक सोमवार को हुबली से चलाने का निर्णय लिया गया है।07316 मुजफ्फरपुर-हुबली स्पेशल ट्रेन 5 जून से 3 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को मुजफ्फरपुर से चलेगी।07311 वास्कोडिगामा-मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी गई है। यह 09 जून से 23 जून तक प्रत्येक सोमवार को वास्कोडिगामा से चलेगी।07312 मुजफ्फरपुर-वास्कोडिगामा स्पेशल ट्रेन 12 जून से 26 जून तक प्रत्येक गुरुवार को मुजफ्फरपुर से चलेगी।
06211 मैसूर-दरभंगा स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ाई जाएगी और यह 17 जून और 24 जून (मंगलवार) को मैसूर से चलेगी।06212 दरभंगा-मैसूर स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ाई जाएगी और यह 21 जून और 28 जून (शनिवार) को दरभंगा से चलेगी।09067 उधना-जयनगर स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ाई जाएगी और यह 1 जून से 29 जून तक हर रविवार को उधना से चलेगी।09068 जयनगर-उधना स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ाई जाएगी और यह 2 जून से 30 जून तक हर सोमवार को जयनगर से चलेगी।09069 उधना-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ाई जाएगी और यह 7 जून से 28 जून तक हर शनिवार को उधना से चलेगी।09070 समस्तीपुर-उधना स्पेशल ट्रेन के संचालन अवधि का विस्तार कर 09 जून से 30 जून तक प्रत्येक सोमवार को समस्तीपुर से चलाया जाएगा.





