बिहार

Bihar-Jharkhand, के बीच नई रेलवे लाइन शुरू, ट्रेन संचालन शुरू

Ashish verma
30 May 2025 7:46 PM IST
Bihar-Jharkhand, के बीच नई रेलवे लाइन शुरू, ट्रेन संचालन शुरू
x
Bihar-Jharkhand, के बीच नई रेलवे लाइन

Aurangabad.औरंगाबाद। झारखंड के बारुण के सोन नगर जंक्शन और पलामू के मोहम्मदगंज के बीच तीसरी रेल लाइन का शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। इस नई रेल लाइन पर अब ट्रेनें दौड़ने लगी हैं। रेलवे के अनुसार, इस तीसरी रेल लाइन से मालगाड़ियों के परिचालन की क्षमता बढ़ेगी, जिससे नबीनगर में एनटीपीसी की बिजली परियोजनाओं को कोयले की आपूर्ति में आसानी होगी। कोयला लदी मालगाड़ियों को अब कहीं रुकना नहीं पड़ेगा, जिससे रेल यात्रियों की यात्रा भी आसान होगी और यात्रा का समय भी कम लगेगा। यह खंड डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) के लिए फीडर रूट के रूप में कार्य करेगा।

बगहा बिशुनपुर स्टेशन यार्ड में रेलवे से कनेक्टिविटी प्रदान की गई है, जिससे लौह अयस्क, कोयला, उर्वरक, सीमेंट और चीनी आदि की ढुलाई में वृद्धि होगी। तीसरी रेल लाइन से भारी मालगाड़ियों की आवाजाही संभव होगी, जिससे अतिरिक्त यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों का सुचारू संचालन संभव हो सकेगा। सासाराम और अनुग्रह नारायण रोड के बीच स्वचालित सिग्नलिंग का भी उद्घाटन किया गया है, जो नई दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर ट्रेनों की गति बढ़ाने में मददगार साबित होगी। इससे मौजूदा लाइन की क्षमता बढ़ेगी और अधिक ट्रेनों का परिचालन संभव हो सकेगा।


Next Story