नेता जी की दावत: खाने के 2 घंटे के अंदर उल्टी-दस्त शुरू, अस्पताल में मरीजों की लगी कतार

नई दिल्ली: शिवहर के ताजपुर पंचायत में एक मुखिया प्रत्याशी के नामांकन की दावत खाने के बाद डेढ़ सौ से अधिक लोग बीमार पड़ गए। प्रभावित लोगों में बच्चों की संख्या अधिक है। फूड प्वाइजनिंग की वजह से देर रात तक शिवहर सदर अस्पताल में मरीजों को लाने का सिलसिला जारी है। स्थिति यह है कि इतने मरीजों के लिए अस्पताल में बेड तक उपलब्ध नहीं है और कई मरीज फर्श पर ही लेटे हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन के सीनियर अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचकर वहां स्थिति संभालने की कोशिश कर रहे हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





