बिहार

भतीजे ने ले ली चाचा की जान, जानें पूरा मामला

Rani Sahu
6 March 2023 8:30 AM GMT
भतीजे ने ले ली चाचा की जान, जानें पूरा मामला
x
NAWADA: नवादा में जमीन के टुकड़े के लिए एक वार्ड सदस्य की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक वार्ड सदस्य का अपने ही भतीजे से जमीन का विवाद चल रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजे ने अपने ही चाचा को मौत के घाट उतार दिया। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सकरडीह गांव की है।
मृतक की पहचान सकरडीह गांव निवासी कारू राजवंशी के रूप में हुई है, जो समाय पंचायत के सकरडीह गांव के वार्ड संख्या 14 के व वार्ड सदस्य भी थे। परिजनों ने बताया कि उनके गोतिया बाल्मीकि राजवंशी से महज आधा कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। उसी को लेकर आज विवाद बढ़ा और कारु राजवंशी के भतीजे ने उसके सिर पर खंती से वार कर दिया।
इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में घायल वार्ड सदस्य को पावापुरी रिम्स में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान वार्ड सदस्य की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भतीजा घर छोड़कर फरार हो गया है। उधर,घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
सोर्स - FIRST BIHAR

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story