बिहार

मारा गया नेपाली अपराधी, लंबे समय से पुलिस को थी तलाश

Admin2
30 July 2022 8:12 AM GMT
मारा गया नेपाली अपराधी,  लंबे समय से पुलिस को थी तलाश
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बिहार के पूर्वी चंपारण में कुख्यात नेपाली अपराधी की हत्या कर दी गयी है। महुआवा थाना क्षेत्र के कोरैयागांव में शनिवार की अहले सुबह अज्ञात बदमाशों ने एक नेपाली युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।सुबह शौच करने गये लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचित किया। मृत युवक की पहचान नेपाल केबारा जिला के फुलवरिया गांव के अमित सिंह पिता रंजीत सिंह के रूप में की गयी है। गैंगवार या वर्चस्वमें गोली मारकर हत्या की बात सामने आ रही है। मृतक का भारत एवं नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में काफी लंबा अपराधिक इतिहास रहा है। दर्जनों बाइकलूटने एवं नेपाल में खपाने में उसका नाम आया था। छौड़ादानो, आदापुर,दरपा सहित अन्य थाना क्षेत्र मेंबाइक लूट कांड में उसकी संलिप्तता सामने आई थी। कई थानों की पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाशथी।

बाइक लूट में अमित सिंह सीमावर्ती क्षेत्रों की पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द बन चुका था। वह अक्सरभारतीय इलाके से बाइक लूटकर नेपाल में भाग जाता था। सूचना मिलने पर पहुंची महुआवा थाना पुलिसने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मोतिहारी भेज दिया है। पुलिस नेघटना स्थल से साक्ष्य भी जुटाए हैं। घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है।
source-hindustan


Next Story