
x
Patna पटना: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनिल शर्मा ने दावा करते हुए कहा कि एनडीए से बेहतर सरकार देने की बात न राजद कर सकती है न कांग्रेस। कोई भी इंसान आज से कल बेहतर चाहता है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता 15 साल लालू यादव और राबड़ी देवी की सरकार को देख चुकी है। वह घटिया और अराजक सरकार थी। उसी सरकार के बदलाव के लिए बिहार के लोगों ने नीतीश कुमार को सत्ता सौंपी थी। नीतीश कुमार के नेतृत्व में 20 सालों से सरकार चल रही है।
अनिल शर्मा ने कहा कि अब उससे बेहतर सरकार देने की बात कम से कम तेजस्वी यादव, लालू यादव और राहुल गांधी नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी इंसान तवे से गिरकर चूल्हे में नहीं जाना चाहता है। एनडीए की सरकार को समाप्त कर महागठबंधन की सरकार बनाना ठीक उसी तरह होगा जैसे तवे से गिरकर चूल्हे में चले जाना। यह हो ही नहीं सकता। इधर, तेजस्वी यादव की युवा सरकार बनाने के दावे को लेकर उन्होंने कहा कि प्रत्येक पार्टी युवाओं को प्राथमिकता देकर ही सरकार चलाती है। कई तरह की योजनाएं एनडीए सरकार लेकर आई है, जिससे युवाओं को लाभ हो रहा है।
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि क्या नौंवीं फेल या पास व्यक्ति पढ़े-लिखे लोगों का नेतृत्व करेंगे? तेजस्वी यादव से युवा आकर्षित नहीं हो सकते हैं। पिछले चुनाव में भी उन्होंने ऐसी ही बात की थी और उसका परिणाम सबके सामने है। लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों पर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बेबुनियाद बात करते हैं, उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। अगर भाजपा 'वोट चोरी' करती तो कौन सी पार्टी है जो अल्पमत की सरकार चलाना चाहेगी?
उन्होंने साफ कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कुछ नहीं होने वाला है।
Tagsबिहारएनडीएभाजपाअनिल शर्माराजदकांग्रेसनीतीश कुमारतेजस्वी यादवराहुल गांधीयुवा सरकारवोट चोरी आरोपमहागठबंधनबिहार राजनीतिआईएएनएस.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





