बिहार

8 वर्षीय मासूम के साथ पड़ोसी ने की हैवानियत, गिरफ्तार

Admin4
6 Aug 2023 11:15 AM GMT
8 वर्षीय मासूम के साथ पड़ोसी ने की हैवानियत, गिरफ्तार
x
आरा। भोजपुर जिले में आठ साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसे लेकर पीड़ित की मां ने संबंधित थाना में प्राथमिकी कराई है। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी भी नाबालिग है, जो पीड़िता का पड़ोसी है। पीड़िता का मेडिकल जांच आरा के सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। इस दौरान पीरो डीएसपी राहुल सिंह ने भी चरपोखरी पहुंच कर मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस पॉक्सो और नाबालिग से दुष्कर्म एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर साक्ष्य इकट्ठा करने में जुटी है। प्रारंभिक जानकारी में यह बात सामने आ रही है कि पीड़ित बच्ची और आरोपित के घर का छत एक-दूसरे से सटा हुआ है। शुक्रवार की रात जब बच्ची छत पर सोई हुई थी। इस दौरान आरोपी छत के रास्ते पीड़िता के छत आ गया और छत पर अकेले सो रही बच्ची के साथ गंदी हरकत की। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंच गए। जिसके बाद आरोपी भाग गया। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत के बाद चरपोखरी थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा तत्काल हरकत में आए। इस दौरान लोगों के सहयोग से गंदी हरकत करने वाले आरोपित को धर दबोचा गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की उम्र करीब 15 साल के आसपास है। पीड़ित बच्ची के वस्त्र को जब्त कर उसका मेडिकल जांच कराया जा रहा है। मां का कोर्ट में 164 के तहत बयान भी दर्ज कराया जाएगा।
Next Story