
x
Kolkata कोलकाता। बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की प्रचंड जीत के बाद राजनेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसी बीच महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एवं शिवसेना नेता योगेश कदम ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की तारीफ की। उन्होंने बताया कि एनडीए ने बिहार में विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा, जिसके कारण प्रचंड जीत हुई। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एवं शिवसेना नेता योगेश कदम ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "बिहार की जनता ने जो रिजल्ट दिया है, वह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। अगर हम पूरे देश में देखें तो पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास आधारित प्रचार होता है।"
उन्होंने कहा, "लालू प्रसाद यादव के गुंडाराज ने बिहार को 20-25 साल पीछे धकेला है। जनता के बीच में उसका गुस्सा था और इसी का प्रभाव चुनाव में दिखा है। बिहार की जनता को विकास चाहिए। प्रदेश से जो लोग पलायन कर रहे थे, उसकी वजह यही थी कि बिहार में विकास के कार्य नहीं हो रहे थे, लेकिन आज के समय में बिहार जैसा बड़ा राज्य विकास के नजरिए से बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। बिहार की जनता ने पीएम मोदी के इस विजन को स्वीकारा है, जिसका रिजल्ट हमें दिख रहा है।"
योगेश कदम ने कहा, "बिहार में सिर्फ महिलाओं के वोट से हमने चुनाव जीता, यह कहना गलत होगा। प्रदेश में महिलाओं ने वोट किया है तो पुरुषों ने भी वोट किया है। युवाओं ने मतदान किया है। पूरी दुनिया भारत को एक युवा देश के रूप में जानती है। बिहार के युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर मतदान किया है। उन्होंने विकास के मुद्दे पर मतदान किया है। सिर्फ एक वर्ग या फिर एक योजना की वजह से हमने जीत दर्ज की है, यह कहना गलत होगा। बिहार का चुनाव हमने विकास के मुद्दों पर लड़ा, जिसके परिणामस्वरूप एनडीए को प्रचंड जीत मिली है।"
विपक्ष द्वारा एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) के मुद्दे पर चुनाव लड़ने पर राम कदम ने निशाना साधा। उन्होंने कहा, "विपक्ष को अपनी हार पहले ही दिख रही थी, इसलिए वो हार का बहाना बना रहे थे। उन्होंने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया। जनता ने उनको जवाब दे दिया।
Tagsबिहार चुनाव 2025एनडीएराष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधनप्रचंड जीतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीमुख्यमंत्री नीतीश कुमारमहाराष्ट्र सरकारशिवसेना नेतायोगेश कदमविकास आधारित प्रचारलालू प्रसाद यादवगुंडाराजप्रदेश विकासपलायनमहिलाओं के वोटयुवाओं का मतदानपुरुषों का मतदानचुनाव परिणामविपक्षएसआईआरविशेष गहन पुनरीक्षणचुनाव आयोगजनता की प्रतिक्रियाविकास मुद्दाबिहार का युवा मतदाताराजनीतिक प्रतिक्रियाराजनीतिक विश्लेषणविकास पर चुनावसरकार की सराहनाविपक्षी आलोचनाजनता का गुस्सामतदान रुझानबिहार में परिवर्तनचुनाव प्रचारबिहार के लिए नीतिराजनीतिक रणनीतिरिकॉर्ड रिजल्टबिहार के विकास कार्यजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





