बिहार

NDA नेताओं ने विपक्ष पर लगाया सदन बाधित करने का आरोप

SHIDDHANT
13 Aug 2026 8:25 PM IST
NDA नेताओं ने विपक्ष पर लगाया सदन बाधित करने का आरोप
x
Bihar बिहार। संसद सत्र में हुए हंगामे को लेकर बिहार के NDA नेताओं ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है। JDU सांसद संजय झा ने आरोप लगाया कि विपक्ष की रुचि संसद चलाने में नहीं थी और उसने राजनीतिक कारणों से सदन की कार्यवाही बाधित की।
संजय झा ने कहा कि सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार थी। उन्होंने पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने इस पर मजबूत कानून बनाया, जो संसद से पास भी हुआ। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपनी बात सदन में रख सकता था, लेकिन उसने चर्चा से दूरी बनाई। उन्होंने दिल्ली पुलिस समेत अन्य मुद्दों पर गृह मंत्री अमित शाह की चर्चा की पेशकश का भी जिक्र किया और कहा कि सरकार हर विषय पर जवाब देने को तैयार थी, लेकिन विपक्ष चर्चा में शामिल नहीं हुआ।
वहीं RLM प्रमुख और सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने भी विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष को संसद और जनता के काम में कोई रुचि नहीं है, जिसके कारण लगातार व्यवधान की स्थिति बनी रही। उन्होंने कहा कि देश की जनता विपक्ष के रवैये को देख रही है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले विपक्ष ने बहस की मांग की, फिर इस्तीफे की मांग करने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी न तो चर्चा के लिए तैयार हैं और न ही संसद चलाने के लिए।
रविशंकर प्रसाद ने झारखंड में प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि विपक्ष चुनिंदा मुद्दों पर ही आवाज उठाता है। इस बीच बिहार सरकार के भरत तिवारी मामले में फैसले पर संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने घटना के बाद तुरंत न्यायिक आयोग बनाया और रिपोर्ट आने के बाद सरकार ने त्वरित कदम उठाए।
Next Story