
x
BIHAR बिहार: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। प्रदेश भर में एनडीए की तरफ से विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। शनिवार को गयाजी के सर्किट हाउस में एनडीए गठबंधन दल के जिला अध्यक्षों द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया कि जिले के वजीरगंज, गया टाउन और इमामगंज विधानसभा में एनडीए के घटक दलों की तरफ से विधानसभा सम्मेलन आयोजित की गई है। जिसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। 16 सितंबर को वजीरगंज, 18 सितंबर को इमामगंज और 21 सितंबर को गया टाउन विधानसभा सम्मेलन आयोजित होना तय किया गया है। इन सभी सम्मेलन में बिहार सरकार के मंत्री, केंद्रीय मंत्री एनडीए गठबंधन दल के जिला अध्यक्ष, सांसद, विधायक, एमएलसी सहित नेता कार्यकर्ता शामिल होंगे, तैयारी को लेकर बैठक की गई है। इस संबंध में गया जिला भाजपा पूर्वी अध्यक्ष विजय मांझी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।.
उन्होंने बताया कि गयाजी जिले के वजीरगंज विधानसभा में 16 सितंबर को वजीरगंज,18 सितंबर को इमामगंज विधानसभा 21 सितंबर को गयाजी टाउन विधानसभा में सम्मेलन आयोजित होना है। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास पुरुष नीतीश कुमार को फिर से 2025 में कुर्सी पर बैठना तय है। बिहार की जनता ने एनडीए की सरकार लाने को तैयार है। विपक्ष के लोग भाजपा के खिलाफ बिहार की जनता को भयभीत करने का काम कर रहे हैं। लेकिन जनता सब समझती है। इस बैठक में भाजपा गया जिला पूर्वी अध्यक्ष विजय मांझी, जदयू जिला अध्यक्ष द्वारका प्रसाद, लोजपा (आर) के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह, आरएलएम के जिला अध्यक्ष बंटी कुशवाह, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेकुलर के जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी, मीडिया प्रभारी भाजपा रणजीत सिंह, रामकुमार मेहता, संतोष सिंह, संतोष ठाकुर, संतोष सागर सहित तमाम एनडीए गठबंधन के नेता कार्यकर्ता शामिल थे।
Tagsबिहार विधानसभा चुनाव 2025एनडीएभाजपाजदयूलोजपागया टाउनवजीरगंजइमामगंजनीतीश कुमारसम्मेलनजिला अध्यक्षविधानसभा तैयारीगठबंधनजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





