बिहार

एनसीसी कैडेटों ने हिंदी पखवाड़ा पर पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया

Admin Delhi 1
19 Sept 2023 2:07 PM IST
एनसीसी कैडेटों ने हिंदी पखवाड़ा पर पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया
x

छपरा: एनसीसी के 1/7 बटालियन राजेंद्र कॉलेज यूनिट के तत्वावधान में हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. संजय कुमार ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी भाषा का प्रयोग सभी लोग करते हैं परंतु उसके साहित्य को भी पढ़ने की जरूरत है। प्रो. अशोक कुमार सिंह ने खड़ी बोली के इतिहास पर चर्चा किया और हिंदी के प्रसिद्ध लेखक भारतेंदु के विषय में जानकारी देते हुए हिंदी के अन्य विधाओं की चर्चा की।

कार्यक्रम को डॉ. रजनीश यादव, डॉ. सुनील कुमार पांडेय, डॉ. विशाल कुमार सिंह, डॉ. ऋचा मिश्रा, डॉ. बेठियार सिंह साहू, डॉ. अनुपम कुमार सिंह ने अपने अपने विचार रखे। इस दौरान एनसीसी के कैडेट्स गोल्डी, आंचल, मोहिनी, ज्योति ने हिंदी पखवाड़ा पर पेंटिंग का प्रदर्शन किया जबकि सुशील कुमार, रितु राज, विशाल कुमार मिश्रा, सुप्रिया, सुधीर, रौशन आदि ने काव्य पाठ किया।


Next Story