बिहार

40 लाख के इनामी नक्सली गिरफ्तार

Rani Sahu
21 Sep 2022 11:12 AM GMT
40 लाख के इनामी नक्सली गिरफ्तार
x
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने 40 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है
AURANGABAD : खबर औरंगाबाद से आ रही है, जहां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने 40 लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली विनय यादव को पांच राज्यों की लंबे समय से तलाश कर रही थी। हार्डकोर नक्सली विनय यादव की गिरफ्तारी दाउदनगर के मायापुर गांव से हुई है हालांकि फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार नक्सली की गिरफ्तारी के लिए सरकार ने 40 से 50 लाख का इनाम घोषित कर रखा था। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ की पुलिस इसे बेसब्री से तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बाद पुलिस नक्सली को किसी गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ कर रही है।
इस संबंध में जब औरंगाबाद एसपी कांतेश कुमार मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने इस प्रकार की किसी भी जानकारी से अपनी अनभिज्ञता जाहिर की और कहा कि इस मामले में वे कुछ भी बता नहीं सकते। गिरफ्तार नक्सली विनय यादव की रिश्तेदारी दाउदनगर के करमाकला गांव में है।
सोर्स - FIRST BIHAR
Next Story