बिहार

Nawada: अज्ञात बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष के भाई को मारी गोली

Admindelhi1
25 Nov 2024 10:26 AM IST
Nawada: अज्ञात बदमाशों ने पैक्स अध्यक्ष के भाई को मारी गोली
x
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल

नवादा: नवादा जिले के पकरीबरावां प्रखंड के कवला गांव में रविवार को पैक्स अध्य्क्ष के भाई पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चला दी। गोली युवक के कमर में लगी है ।उसे आनन फानन में नवादा अस्पताल भेजा गया था,जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पटना भेज दिया गया । घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। गंभीर रूप से घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घायल युवक गोपाल कुमार है। बताया जा रहा है कि गोपाल अपने दोस्त के साथ गांव में घूम रहा था, तभी अचानक उस पर फायरिंग कर दी गई।

घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।उसे गोली क्यों मारी गई ।इसके बारे में किसी भी लोगों को कोई पता नहीं है. किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है. गोली की घटना के बाद इलाका में सनसनी फैल गई है. जानकारी मिलते ही पुलिस के द्वारा इस मामला की जांच में जुट गई है. गोली चलने की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. बता दें घायल युवक का चचेरा भाई वर्तमान में पैक्स अध्यक्ष है। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है।

Next Story