बिहार

Nawada: भौतिक चिकित्सा दिवस पर नवादा में विशेष आयोजन

Admindelhi1
9 Sept 2025 11:16 AM IST
Nawada: भौतिक चिकित्सा दिवस पर नवादा में विशेष आयोजन
x

नवादा: विश्व फिजियोथेरेपी दिवस नवादा के आदर्श फिजियोथैरेपी सेंटर में संचालक डॉ विकास कुमार की देखरेख में मनाया गया । जिसमें पीड़ित मानवता की सेवा का संकल्प लेते हुए 56 रोगियों का मुफ्त इलाज किया गया।

इस मौके पर डॉ विकास ने कहा कि यह दिन विश्व फिजियोथेरेपी द्वारा 1996 में शुरू किया गया था और यह फिजियोथेरेपिस्टों के समाज में योगदान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। ताकि लोग सक्रिय, स्वस्थ और स्वतंत्र रह सकें। यह दिन समाज में फिजियोथेरेपी के महत्व और लाभों के बारे में लोगों को शिक्षित करता है।

Next Story