बिहार

Nawada: नवादा में हत्या की वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच

Admindelhi1
21 Sept 2026 6:15 PM IST
Nawada: नवादा में हत्या की वारदात, पुलिस ने शुरू की जांच
x
नवादा के रोह में हत्या की घटना, पुलिस सक्रिय

नवादा: नवादा जिले के रोह प्रखंड क्षेत्र के रतोई गांव निवासी सहायक शिक्षक कौशलेन्द्र कुमार नवीन शव सोमवार को मंडरा गांव में मिली। बदमाशों ने हत्या कर शव को मंदिर के निकट फेंक दिया ।संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है.

कौशलेन्द्र कुमार नवीन मध्य विद्यालय बारापाण्डेय में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे.

बताया जा रहा है कि बीती शाम को वे अपने घर से निकले पर रात नही लौटे। सोमवार को पुलिस को शव मिलने की सूचना मिली. चेहरे पर चोट के गंभीर निशान पाए गए है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है.

हत्या की वजह और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है.

Next Story