
x
नवादा : नवादा में केमिकल का डब्बा फटने से 2 लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला कमली देवी और एक बुजुर्ग मुंशी यादव शामिल है। घायलों में कमली देवी की हालत गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के परतो करहरी गांव में शनिवार को या घटना घटी। जिसमें बुंदेला यादव की 19 वर्षीय पुत्री कमली देवी और उसके नाना मुंशी यादव घायल है। महिला खाना बना रही थी उसी दौरान डब्बा फटा है जिसमें गंभीर रूप से 2 लोग घायल हुए हैं।
नवलेश कुमार ने बताया कि बाजार से एक डब्बा गाय का नाद बनाने के लिए खरीदा था और उसे घर में लाकर चाकू को गर्म कर डब्बा को बीच से काटा जा रहा था तभी अचानक विस्फोट हो गया विस्फोट इतना वे भयानक था कि डब्बे से आग निकला जिसमें दोनों झुलस गया। विस्फोट की आवाज सुनते ही आसपास के जुट गए और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला की हालत काफी चिंताजनक बताया जा रहा है।
अनुमान लगाया जा रहा है कि डब्बा में पहले से कुछ केमिकल होगा जिसके कारण वह विस्फोट कर दिया फिलहाल सदर अस्पताल में इलाज जारी हैं। नवलेश ने बताया है कि हम लोग हर दम डब्बा डलाकर इस तरह का काम करते थे लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ पहली बार इस तरह का धमाका हुआ है। जिसने 2 लोग घायल हुए जिसमें एक महिला की हालत काफी गंभीर है। वही नवादा के डॉक्टरों के द्वारा घायल महिला की बेहतर इलाज की जा रही है लेकिन महिला की हालत काफी चिंताजनक है सिर की काफी बाल भी जल गया है। वह आंखों में भी जलन महसूस हो रहा है। हालांकि खाली डब्बा में कोई केमिकल नहीं था लेकिन कमी कल का ही डब्बा था। कौन सा केमिकल उसे डब्बा में आया था इसका कोई पता नहीं चल पाया है।
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story