Nalanda: जीविका समूह को नालंदा में मिली 5 करोड़ की आर्थिक मदद

नालंदा: नालन्दा जिला मुख्यालय स्थित हरदेव भवन सभागार में आज शुक्रवार को कुल 5483 महिलाओं के खाते में 54,83,0000 की राशि अंतरण किया गया। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत 10 लाख महिला लाभुकों को ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से ₹1000 करोड़ की राशि का योजना अंतर्गत राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को रोजगार शुरु करने के लिये आर्थिक सहायता दिये जाने की योजना है।
हर समुदाय व हर वर्ग के परिवारों की महिलायें इसका लाभ ले सकती हैं।अपनी पसंद का रोजगार शुरु करने के लिये प्रारंभिक राशि ₹10 हजार दी जा रही है। बाद में आकलन कर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता का प्रावधान है। पसंद के रोजगार हेतु प्रशिक्षण की भी व्यवस्था है।यह सामुदायिक सहकारिता आधारित योजना है।
योजना से लाभान्वित कराने के लिये लाभुकों को पहले स्थानीय स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जायेगा। रोजगार के चयन एवं उसे शुरू करने में उन्हें स्थानीय समूहों की सहायता मिलेगी।प्रशिक्षण, उत्पादन में सहयोग के साथ-साथ महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिये गांव से शहरों तक हाट-बाजार भी विकसित किये जायेंगे।इस योजना का लक्ष्य महिलाओं को रोजगार एवं उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है। स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता पर केन्द्रित इस योजना के माध्यम से राज्य एवं देश के आर्थिक विकास को बल मिलेगा।नालन्दा जिला अन्तर्गत आज कुल 5483 महिलाओं के खाते में 54,83,0000 की राशि अंतरण किया गया।





