बिहार

मुजफ्फरपुर : देर रात मारपीट करने वाला बदमाश हुआ गिरफ्तार

Admin2
14 Jun 2022 7:59 PM IST
bihar, jantaserishta, hindinews, बिहार
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : सदर पुलिस ने सोमवार की देर रात मारपीट के आरोपित को गिरफ्तार किया है। शेरपुर निवासी राजा कुमार उर्फ बंगाली की जमानत टूट गई थी। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2015 में हुई मारपीट में राजा कुमार आरोपित किया गया था। इसमें वह जेल भी गया था। बीते कुछ माह से जमानत पर बाहर आया था। इस बीच उसकी जमानत टूट गई। कोर्ट ने उसकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया है।


Next Story