बिहार

Muzaffarpur: बदमाशों ने मछली व्यवसायी को ओवर टेक कर छीना 25000 कैश

Admindelhi1
24 Feb 2025 8:03 AM IST
Muzaffarpur: बदमाशों ने मछली व्यवसायी को ओवर टेक कर छीना 25000 कैश
x
आंख में मिर्च पाउडर झोक छीना कैश

मुजफ्फरपुर: जिले में सरैया थाना क्षेत्र के सूपना में रविवार की सुबह मछली कारोबारी मंटू सहनी से अपाची बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने ओवरटेक कर मिर्ची पाउडर आंख में झोंक 25 हजार रुपये कैश छीन लिया और भाग निकले । सूचना मिलने पर पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना की जानकारी के बाद खुद सरैया सीडीपीओ कुमार चंदन घटना स्थल पहुंचे। घटना के बारे में आसपास के लोगों से पूरी जानकारी ली व्यवसायी से बातचीत की और आसपास लगे सीसीटीवी एवं गुप्तचर के माध्यम से अब बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जुट गए हैं।

मामले में पूछे जाने पर सीडीपीओ कुमार चंदन ने कहा कि मछली का कारोबार करते हैं मंटू सहनी उन्हीं के साथ अज्ञात अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने मिर्ची पाउडर आंख में झोंक कर 25,000 कैश छीन लिया । पुलिस अपना काम शुरू कर दी है बहुत जल्द घटना करने वाले बदमाश सलाखों के पीछे होंगे।

Next Story