बिहार

मुजफ्फरपुर: पेंट की दुकान में लगी भीषण आग

Soni
8 March 2022 10:18 AM IST
मुजफ्फरपुर: पेंट की दुकान में लगी भीषण आग
x

सोमवार देर रात एक पेंट की दुकान में भीषण आग लग गयी। उक्त दुकान जिस मकान के ग्राउंड फ्लोर पर है। पेंट दुकान कन्हाई सिंह का है। वे वैशाली के रहने वाले हैं। रात को दुकान बंद थी। तभी अचानक से आग लग गयी। आग की लपटें देखते-देखते तेज हो गयी। आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया। आसपास के काफी लोग मौके पर जुट गए और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। लेकिन, आग और काबू पाने में विफल रहे। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की चार वाहन मौके पर पहुंची। एक घन्टे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

इस दौरान दुकान और इसमें रखा पेंट जलकर राख हो गया। 10 लाख से अधिक का नुकसान बताया गया है। सदर थाना के दरोगा मणिभूषण कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। बताया कि दुकानदार की तरफ से आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। इसकी छानबीन की जा रही है।

Next Story