बिहार

मुजफ्फरपुर: गर्लफ्रेंड का मर्डर कर खुद ने की खुदखुशी

Soni
8 March 2022 12:24 PM GMT
मुजफ्फरपुर: गर्लफ्रेंड का मर्डर कर खुद ने की खुदखुशी
x

सागर और श्याली सात साल से संपर्क में थे। दोनों मुंबई के वाशी स्थित एक इंजीनियरिंग कॉलेज में एक साथ पढ़ते थे। श्याली ने कंप्यूटर में इंजीनियरिंग की थी। दोनों शादी करना चाहते थे। सात साल से डेट भी कर रहे थे। लेकिन, 27 फरवरी 2020 को उसी होटल में कमरा नम्बर 208 बुक किया था। रात में पहले तकिया से श्याली का मुंह दबाया फिर किसी ठोस वस्तु से मारकर उसकी हत्या कर दी थी। फिर कमरा लॉक कर वहां से बाइक लेकर निकल गया था। रूम रेंट वह पहले ही दे चुका था। बाइक वहां से कुछ दूरी पर पार्क कर मुजफ्फरपुर भाग आया। होटल कर्मियों की सूचना पर मुंबई पुलिस ने श्याली का शव कमरे से बरामद किया था। सागर के खिलाफ हत्या की FIR भी वहां दर्ज हुई थी। दोनों के बीच में क्या हुआ। इसकी जानकारी किसी को नहीं है। सागर की मौत से ये राज रह गया।

इमलीचट्टी स्थित आस्था होटल के कमरा नम्बर 209 के बाथरूम में मुंबई के ठाणे के सागर अरुण नाइक (29) का शव रविवार को मिला था। उसने शनिवार को खुद को इंटीरियर डिजाइनर बताकर रूम बुक कराया था। उसके बैग से काफी मात्रा में प्लास्टिक के थ्रेड मिले। जिसे पुलिस ने जब्त किया। इन दोनों घटनाओं में एक बिंदु काफी रोचक है। गर्लफ्रेंड का मर्डर उसने रूम नम्बर 208 में किया। जबकि आत्महत्या उसने 209 नम्बर रूम में किया। दोनों रूम में एक डिजिट का अंतर है। अब ये संयोग था या सागर ने कुछ सोचकर किया। इस बिंदु पर पुलिस ने होटल कर्मी से पूछताछ की। लेकिन, कर्मियों ने बताया कि उसने रूम डिमांड कर नहीं लिया था। 209 ही खाली था। तो उसे दे दिया था।

Next Story