बिहार

मुजफ्फरपुर: भीषण आग लगने के कारण 10 घर जलकर हुए राख

Soni
10 March 2022 4:02 PM IST
मुजफ्फरपुर: भीषण आग लगने के कारण 10 घर जलकर हुए राख
x

शार्ट सर्किट के कारण सबसे पहले पलटन महतो के घर मे आग लगी थी। उसी के घर से अन्य दूसरे घर भी इसकी चपेट में आ गए। वहीं कुछ लोग खाना बनाने के दौरान भी आग लगने की बात बता रहे हैं। पुलिस द्वारा बयान दर्ज किए जाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल इलाके की बिजली आपूर्ति ठप कर दी गयी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गयी थी। लेकिन, डेढ़ घन्टे की देरी से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।

तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। इस कारण लोगों में आक्रोश भी था। हालांकि फायर ब्रिगेड ने पहुंचने के साथ आग बुझाने की कवायद शुरू की। कुछ ही देर में इसपर काबू पा लिया गया। हालांकि तब तक सभी घर और संपत्ति जलकर राख हो चुका था। स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Next Story