
x
Patna पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रदेश कार्यालय में बुधवार को जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की अहम बैठक आयोजित की गई। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने कहा कि मुस्लिम मतदाता सीएम नीतीश कुमार के साथ हैं। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने साफ किया कि मुस्लिम मतदाता हमेशा से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि अमन-चैन और भरोसे का रिश्ता है।
राजीव रंजन ने जोर देकर कहा कि पिछले 20 वर्षों के शासनकाल में नीतीश कुमार ने बिहार में शांति और सौहार्द की मिसाल कायम की है। उनके नेतृत्व में राज्य में न तो दंगे हुए और न ही कर्फ्यू जैसी स्थिति बनी। सीएम नीतीश कुमार की राजनीति का मकसद लोगों की जिंदगी खुशहाल बनाना, रोजगार उपलब्ध कराना और समाज की समस्याओं का समाधान करना रहा है। विपक्ष पर हमला करते हुए जदयू प्रवक्ता ने कहा कि विरोधी दल केवल झूठे वादे कर सकते हैं। नीतीश सरकार ने अपने काम से जनता का भरोसा जीता है। उन्होंने भागलपुर दंगे और लालू प्रसाद यादव के दौर का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय दंगाइयों को संरक्षण मिला था। जनता के कल्याण के लिए किसी तरह का कोई कार्यक्रम नहीं चलाया गया। नीतीश कुमार के आने के बाद हालात बदले और शांति कायम हुई। हमारी उपलब्धियों का जवाब विपक्ष के पास नहीं है।
राजीव रंजन ने बताया कि बैठक में राज्य के 175 महत्वपूर्ण अल्पसंख्यक नेताओं की मौजूदगी रही। जदयू ने चुनावी तैयारियों के लिए 26 टीमें बनाई हैं, जो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जनता को राज्य सरकार की उपलब्धियों और नीतीश कुमार की सेकुलर छवि से अवगत कराएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक मतदाता जदयू के पक्ष में निर्णायक भूमिका निभाएंगे और नीतीश कुमार के नेतृत्व में फिर से सरकार बनेगी। वहीं, राजीव रंजन ने एसआईआर की फाइनल रिपोर्ट को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब सारे आंकड़े जनता के सामने हैं। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सब हुआ है। विपक्ष साबित नहीं कर पाया कि एसआईआर की प्रक्रिया में कोई अनियमितता है।
Tagsजदयूअल्पसंख्यक प्रकोष्ठराजीव रंजननीतीश कुमारमुस्लिम मतदाताबिहार चुनावचुनावी तैयारीभागलपुर दंगेसेकुलर छविएसआईआर रिपोर्टविपक्षविधानसभा चुनावबिहार राजनीतिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





