बिहार

विवाहिता की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
13 Aug 2022 11:25 AM GMT
विवाहिता की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस
x
भोजपुर। भोजपुर के चरपोखरी थाना क्षेत्र के हवेलीपुर गांव में ससुरालों ने नवविवाहिता की हत्या के नियत से जहर खिला दिया। नवविवाहिता ने पटना के निजी अस्पताल में शुक्रवार की देर शाम इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आरोप है दहेज में बुलेट बाइक की मांग को लेकर आठ दिन पूर्व यानी 5 अगस्त को नवविवाहिता को जहर खिला दिया था। मृतका चरपोखरी थाना क्षेत्र के हवेलीपुर गांव निवासी उज्जवल कुमार सिंह 24 वर्षीया पत्नी सोनम कुमारी है। इधर मृतका का भाई सुशांत कुमार ने उसके ससुराल वालों पर जहर खिलाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। उसने बताया कि चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोनी गांव निवासी उसके पिता शंभू नाथ राय ने अपनी पुत्री सोनम कुमारी की की शादी चरपोखरी थाना क्षेत्र के हवेलीपुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार सिंह के पुत्र उज्जवल कुमार सिंह के साथ वर्ष 2021 में 19 मई को दहेज में एक पल्सर बाइक एवं कुछ कैश रुपये के साथ बेटी की खुशी के लिए जरूरतमंद समान देकर पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ की थी।
शादी के छह महीने बाद से ही उसके पति व ससुराल वालों द्वारा दहेज में पल्सर गाड़ी की जगह बुलेट और पांच लाख रुपए की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट किया जाता था एवं उसे बराबर प्रताड़ित किया जाता था। जिसको लेकर परिजन द्वारा उसके ससुराल जाकर कई बार मामला को समझाया गया और उनके द्वारा बताया जाता था कि अब सब ठीक रहेगा इसके बाद परिजन उसे एक माह पूर्व वापस अपने घर ले आए थे। इसके बाद ससुराल वाले कुछ दिन बीत जाने के बाद उसकी विदाई कर वापस ले गए। इसके बाद भी वह उसके के साथ बराबर मारपीट करते और उसे प्रताड़ित करते थे। इसी बीच 5 अगस्त को उसके पति और ससुराल वालों द्वारा पहले उसके साथ मारपीट किया गया था। उसके बाद उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया गया था। जिससे उसकी हालत काफी बिगड़ गई थी। इसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया था।
जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया था। जहां एक सप्ताह चले इलाज के बाद पटना के निजी अस्पताल में शुक्रवार की देर शाम को उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन उसके शव को वापस आरा सदर अस्पताल ले आए। इधर, सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम करवाया। वहीं दूसरी ओर मृतका के भाई सुशांत कुमार ने उसके पति उज्जवल कुमार सिंह एवं उसके ससुराल के लोगों पर उसे जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस द्वारा बनाए गए समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतका की मौत जहरीला पदार्थ खिला देने एवं इलाज के बाद लाने के क्रम में मौत होना प्रतीत होता है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद मृतका के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतका के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Next Story