बिहार
मुजफ्फरपुर में किराना व्यवसायी की हत्या, साेई अवस्था में ही अपराधियों ने मारी गोली
Mohammed Raziq
4 Sept 2023 12:58 PM IST

x
अपराधियों ने मारी गोली
मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने सोमवार को घर में घुसकर किराना व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। सोई अवस्था में ही अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। वहीं, गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। मामला रामपुर हरी थाना क्षेत्र का है।
लोगों ने मामले की जानकारी रामपुर हरी थाना की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की।
किराना व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई।
किराना व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई।
मुंगेर में पति-पत्नी और 3 साल की बच्ची गायब; घर में मिले खून के निशान
मुंगेर में एक घर से पति-पत्नी और तीन साल की बच्ची के गायब होने का मामला सामने आया है। घटना बरियारपुर थाना इलाके के खड़िया गांव की है। जानकारी के अनुसार घर में कई जगहों पर खून के धब्बे मिले हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई है। आसपास के लोगों ने बताया है कि महिला के मायके वालों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। वजह पति-पत्नी में अक्सर होने वाले विवाद को बताया गया है।
राजद नेता के घर पर फायरिंग
रोहतास के नोखा में राजद नेता आशुतोष सिंह के घर पर रविवार रात को फायरिंग हुई है। फायरिंग में राजद नेता के घर पर लगा सोलर प्लेट, छज्जा क्षतिग्रस्त हुआ है। गेट पर गोली के निशान हैं।
घर पर मिला खोखा।
घर पर मिला खोखा।
राजद नेता का आरोप है कि एक बाइक पर सवार होकर 3 लोग आए थे। कपड़े से चेहरा छिपा रखा था, इसलिए उनकी पहचान नहीं हो सकी है। मामले में स्थानीय थाना और एसपी को जानकारी दी गई है
Next Story





