
पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के उत्तरी मंदिरी बापूनगर में हुए विवेक हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में मुख्य आरोपित सौरभ कुमार (द्वारिका स्कूल, बुद्धा कॉलोनी), मानस कुमार (राघोपुर, वैशाली) और सौरभ की मां सोनी देवी (द्वारिका स्कूल, बुद्धा कॉलोनी) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सौरभ और मानस के पास से एक पिस्टल व एक कट्टा व चार गोलियां पुलिस को मिली हैं। पुलिस के मुताबिक 11 अक्तूबर के रोज गांधी मैदान में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद के बाद सौरभ ने विवेक से माफी नहीं मांगी। इसके बाद विवाद बढ़ता गया। दोनों पक्ष एक दूसरे को धमकी देने लगे। सौरभ के मां-बाप ने ही उसे विवेक को देख लेने को कहा था। जिसके बाद उसने मानस और विवेक (सौरभ का साथी) के साथ मिलकर हत्या की घटना को अंजाम दे डाला।
बुद्धा कॉलोनी थानेदार निहार भूषण के मुताबिक इस मामले में पुलिस विवेक और सौरभ के पिता शंभू यादव को तलाश रही है। बीते 11 अक्तूबर को गांधी मैदान में क्रिकेट खेलने के दौरान मंदिरी के रहने वाले विवेक कुमार और आदर्श के बीच झगड़ा हो गया था। विवेक ने आदर्श के साथ मारपीट कर दी थी। इसके बाद आदर्श ने अपने मामा सहित अन्य लोगों को गांधी मैदान बुलाया। दोनों पक्षों में हुए झगड़े के दौरान विवेक भारी पड़ गया। माफी नहीं मांगने पर दोनों पक्षों मे विवाद बढ़ गया। इसी बीच सौरभ के घरवालों को पता चला कि विवेक उसके खिलाफ आपराधिक साजिश रच रहा है। पुलिस की मानें तो सौरभ के मां-बाप ने उससे कहा कि इससे पहले कि विवेक कुछ करे, तुम उसे देख लो...। इसके बाद सौरभ ने हत्या की साजिश रची।
बहस करने के दौरान ही सौरभ ने मारी गोली
पुलिस के मुताबिक 17 अक्तूबर को सौरभ, विवेक और मानस स्कूटी से बापूनगर मंदिरी मोहल्ले में पहुंचे। इसी बीच उनकी नजर विवेक पर पड़ी। दोनों पक्षों के बीच पहले बहस हुआ। इसके बाद सौरभ ने 7.65 के पिस्टल से विवेक के सिर में गोली मार दी। पुलिस की मानें तो दूसरी गोली मानस ने मारी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





