बिहार

नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म

Shantanu Roy
2 Sep 2022 4:56 PM GMT
नगर निगम के सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म
x
बड़ी खबर
पटना। पटना नगर निगम के सफ ाईकर्मियों की हड़ताल गुरुवार को समाप्त हो गई है। जिसके बाद युद्ध स्तर पर कर्मी शहर को स्वच्छ करने में जुट गए है। हड़ताल समाप्ति के बाद सभी इलाकों में डोर टू डोर वाहन एवं सार्वजनिक स्थानों से कूड़ा उठाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सभी अंचलों मैं अपने अपने वार्ड में सफ ाई कर्मी पुन: कार्य में जुट गए है।
सफ ाई कर्मियों द्वारा रात्रि सफ ाई के माध्यम से सभी सार्वजनिक स्थानों से कूड़ा उठाव, सड़कों की धुलाई एवं चुना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया जाएगा जिससे कचरे के कारण दुर्गंध एवं महामारी की समस्या ना हो। इसके साथ है जिन वार्डों में भी डोर टू डोर गाडिय़ां हड़ताल के दौरान नहीं जा पाए हैं वहां भी सुचारू रूप से व्यवस्था शुरू हो जाएगी। नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि निगम कर्मियों की हड़ताल समाप्त हो गयी है। जिन इलाकों में सही तरीके से सफाई नहीं हुयी है उन इलाकों में साफ सफाई को प्राथमिकता दी जाएगी तथा शीघ्र ही सभी इलाकों से कूड़ा उठाव भी पूर्ण कर लिया जाएगा।
Next Story