बिहार

Munger News: छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Bharti Sahu 2
10 Sept 2024 11:20 AM IST
Munger News:  छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
x
Munger News: ईस्ट कॉलोनी थानाक्षेत्र के बड़ी आशिकपुर में की सुबह 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका कुंदन प्रसाद गुप्ता की 18 वर्षीय पुत्री खुशी गुप्ता थी.
वह रेलवे इंटर कॉलेज जमालपुर में पढ़ती थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मुंगेर भेज दिया. मृतका के पिता ने बताया कि खुशी गुप्ता मानसिक रूप से बीमार थी. इलाज चल रहा था. सुबह करीब साढ़े 7 बजे मकान के छत पर नहाने के लिए गयी थी. वापस नहीं आने पर जाकर देखा तो पंखा में लगी रस्सी के सहारे फंदा लगाकर झूल रही है. पुलिस को सूचना दी. पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मुंगेर ले गई. बताया कि पठन-पाठन में अच्छी थी. इधर, खुशी गुप्ता की खुदकुशी से परिजन शोकाकुल है. इस बावत ईस्ट कॉलोनी थाना प्रभारी एसएचओ संजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तथा देखा कि कमरे के पंखा में रस्सी लगाकर मृतका लटकी है. शव को नीचे उतारा गया. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मुंगेर भेजा गया है|
Next Story