बिहार

मोटर ठीक करने के दौरान मोटर मिस्त्री को लगी करंट, दर्दनाक मौत

Rani Sahu
15 Nov 2022 1:21 PM GMT
मोटर ठीक करने के दौरान मोटर मिस्त्री को लगी करंट, दर्दनाक मौत
x
बेगूसराय में मोटर ठीक करने के दौरान मोटर मिस्त्री की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया। घटना बछवारा थाना क्षेत्र की है।
मृतक व्यक्ति की पहचान बछवारा प्रखंड के आलमपुर वार्ड नंबर 15 के गोविंदपुर 3 के रहने वाले अरुण कुमार महतो के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि आज दिन के 2 बजे में अरुण कुमार महतो अपने घर स्थित डेरा पर अपना मोटर ठीक करा रहा था।
इस दौरान अरुण कुमार महतो को करंट लग गया। करंट लगते ही छटपटा कर अरुण महतो उसी जगह बेहोश होकर गिर गया परिजनों ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए बछवारा पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने हालत को गंभीर देखते हुए उसे बेगूसराय सदर अस्पताल में भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल मौत की बात सामने आते ही परिजनों में कोहराम मच गया वही परिजन जोर-जोर से रोते लग गए। वहीं परिजनों के द्वारा इस मौत की सूचना बछवारा थाने पुलिस को दी मौके पर बछवारा थाने की पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक अरुण महतो मोटर मिस्त्री था। कई वर्षों से मोटर को दूसरे घर जा जा कर ठीक करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था।
Next Story