बिहार
मोतिहारी: मधुबन की घटना, युवक ने सिर मे गोली मार की आत्महत्या
Admin Delhi 1
30 March 2022 7:06 PM IST

x
बिहार न्यूज़: जिले के मधुबन थानाक्षेत्र के कौडिया वार्ड नं.2 निवासी 36 वर्षीय एक युवक दिनेश सिंह ने अपने सिर मे गोली मार आत्महत्या कर लिया। परिजन ने बताया कि मृतक दिनेश पिछले कई माह से मानसिक रूप बीमार चल रहा था।अक्सर अजीबोगरीब हरकत कर रहा था। आज सुबह उसके घर मे गोली चलने की आवाज आयी तो लोग दौडकर गये तो देखा कि उसने सिर मे गोली मार ली है। घटना के बाद उसे मधुबन पीएचसी लाया गया।
लेकिन स्थिति चिंताजनक देख उसे मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर किया गया। जहां उसने रास्ते मे ही उसने दम तोड दिया।घटना के बाद परिजनो मे कोहराम मचा हुआ है। पत्नी शोभा देवी माँ मालती कुंअर के साथ उसके दो बेटा और एक बेटी सबका रो रो कर बुरा हाल है।
Next Story





