बिहार

बेटी के साथ हुई छेड़खानी का शिकायत करने पहुंची थीं मां-चाची, मनचले ने चाकू से गोदकर की हत्या

Deepa Sahu
13 March 2022 12:14 AM IST
बेटी के साथ हुई छेड़खानी का शिकायत करने पहुंची थीं मां-चाची, मनचले ने चाकू से गोदकर की हत्या
x
बिहार के गया जिले डबल मर्डर की घटना सामने आई है.

गया: बिहार के गया जिले डबल मर्डर की घटना सामने आई है. घटना जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र के अकौनी गांव की है, शनिवार को दो महिलाओं की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है. जानकारी अनुसार मुकेश कुमार नामक युवक ने गांव के ही गया पासवान के घर आई नाबालिक लड़की के साथ शौच के लिए घर से निकलने पर छेड़खानी की थी. ऐसे में पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी.

शिकायत करने पहुंची थीं महिलाएं
शिकायत मिलने के बाद गया पासवान की पत्नी सुशीला देवी और भभु कुमन देवी इसकी शिकायत करने मुकेश के घर पहुंची. इस बात को लेकर वे दोनों आरोपी के मां से बात कर हीं रही थीं कि मुकेश का सिर फिर गया और उसने गुस्से में अपने हाथ में रहे चाकू से दोनों महिलाओं पर हमला कर दिया. चाकू से कई बार महिलाओं पर हमला करते देख ग्रामीणों में भगदड़ मच गई.
पुलिस गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमले के बाद दोनों खून से लथपथ बेसुध पड़ी थीं. परिजनों द्वारा उन्हें इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों महिलाओ को मृत घोषित कर दिया है. घटना की सूचना पर अतरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुटी गई. अतरी थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि घटना के बाद आरोपी के घर से सभी लोग फरार हैं. घटना में शामिल रहे लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


Next Story