बिहार

मोस्ट वांटेड अपराधी उमा सिंह गिरफ्तार

Shantanu Roy
4 Jan 2023 5:46 PM GMT
मोस्ट वांटेड अपराधी उमा सिंह गिरफ्तार
x
बड़ी खबर
गया। बिहार के गया जिले का मोस्ट वांटेड अपराधकर्मी उमा सिंह उर्फ उमाशंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने आज यहां बताया कि गिरफ्तार उमा सिंह जिले के टॉप टेन अपराध कर्मियों की सूची में शामिल है। इस पर अभी तक बिहार और झारखंड के धनबाद जिले में लूट, हत्या, डकैती, गोलीबारी से संबंधित कुल 15 मामले दर्ज हैं। उमा सिंह पर सीसीए लगाने की अनुशंसा भी भेजी गई थी। श्री भारती ने बताया कि गिरफ्तार उमा सिंह इन दिनों अवैध बालू खनन का काम कर रहा था।
इसी को लेकर इसके प्रतिद्वंदी गुट से गोलीबारी हुई थी। इस मामले में पुलिस उमा सिंह को तलाश कर रही थी। गिरफ्तार अपराधी जिले के बेलागंज थाना क्षेत्र के महादेव बिगहा गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि कुख्यात की गिरफ्तारी जहानाबाद जिले के मखदुमपुर थाना क्षेत्र के चमंडीह गांव से हुई है। सूचना मिली थी कि वह अपने रिश्तेदार के घर पहुंचा हुआ है जिसके बाद पुलिस अधीक्षक (विधि-व्यवस्था) भारत सोनी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम के द्वारा चमंडीह गांव में छापामारी करते हुए उमा सिंह को उसके साडू के घर से गिरफ्तार किया गया है।
Next Story