बिहार

राज्यमंत्री अश्विनी चौबे की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव

Deepa Sahu
5 Jan 2022 4:17 PM GMT
राज्यमंत्री अश्विनी चौबे की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
x
कोरोना तेजी से आम लोगों के साथ ही खास लोगों को भी अपने शिकंजे में ले रहा है।

कोरोना तेजी से आम लोगों के साथ ही खास लोगों को भी अपने शिकंजे में ले रहा है। मोदी सरकार में राज्यमंत्री अश्विनी चौबे की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले मंगलवार को मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय संक्रमित होने के बाद गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराए गए थे।

उपभोक्ता मामलों के साथ खाद्य और सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे ने खुद के संक्रमित होने की खबर ट्वीट करके दी है। उन्होंने लिखा कि शुरुआती लक्षण आने के बाद मैंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हाल में मेरे संपर्क में आए सभी लोग अपनी जांच कराएं और अपना ख्याल रखें।
अश्विनी चौबे का ट्वीट आते ही पिछले एक हफ्ते से उनके साथ रहे लोगों में खलबली है। उनकी टीम के सदस्यों और सुरक्षा बलों की भी जांच की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि अश्वनी चौबे को कोरोना के कुछ लक्षण दिखाई दे रहे हैं। उन्हें हल्का बुखार बताया जा रहा है।

Next Story