
x
बिहार। बिहार में डेंगू के मामले लगातार तेज हो रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की है. डेंगू अब बिहार में पसरता जा रहा है. कुल 31 जिलों में डेंगू के मामले मिल चुके हैं. बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों में भी डेंगू पाए जा रहे हैं. राजधानी पटना और भागलपुर की स्थिति थोड़ी अधिक चिंताजनक है. इसमें बात भागलपुर की करें तो यहां रोजाना अब 40 से अधिक नये डेंगू मरीज सामने आ रहे हैं.
भागलपुर में एकबार फिर से डेंगू के 46 नए मामले मिल गए हैं. शुक्रवार को मायागंज स्थित JLNMCH अस्पताल में डेंगू के 13 नए मरीज मिले जबकि सदर अस्पताल में डेंगू के 33 नए मरीज मिले. मायागंज अस्पताल से शुक्रवार को 19 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी भी दे दी गयी. मायागंज अस्पताल में अभी कुल 86 डेंगू मरीज भर्ती हैं. भागलपुर की बात करें तो यहां डेंगू की रफ्तार लगातार बढ़ी है. बीते दिनों की बात करें तो सोमवार को 34 डेंगू मरीज, मंगलवार को कुल 46 नए मरीज मिले. बुधवार को 54, गुरुवार को 48 और अब शुक्रवार को 46 नए मरीज मिले हैं. यानी इस सप्ताह की बात करें तो सोमवार से शुक्रवार तक 228 डेंगू मरीज मिल चुके हैं. वहीं दो डेंगू मरीजों की अबतक मौत हो चुकी है. दोनों मृतक तिलकामांझी क्षेत्र के रहने वाले थे. जिनमें एक बच्ची भी शामिल है जिसकी मौत हाल में ही हुई है.
बेगूसराय जिले में डेंगू मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा होते जा रही है. जिससे जहां लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है, वहीं सदर अस्पताल से लेकर प्रखंड स्तर के अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. ताकि डेंगू से प्रभावित मरीजों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े. जिले में डेंगू से प्रभावित कुल मरीजों की संख्या 14 पर पहुंच गयी है. सिविल सर्जन डा प्रमोद कुमार ने लोगों से अपील किया है कि डेंगू को लेकर डरे नहीं किसी तरह का लक्षण प्रतीत होता है तो सदर अस्पताल पहुंचकर जांच करा लें ताकि सही पता चल सके. इसके लिए अस्पताल में पूरी व्यवस्था की गयी है. सीएस ने बताया कि सदर अस्पताल में दस, बलिया एवं तेघड़ा अनुमंडलीय अस्पताल में दस एवं अन्य सभी पीएचसी में दो-दो बेड यानि कुल 50 बेड सुरक्षित किये गये हैं. जहां चिकित्सकों के साथ-साथ दवा व अन्य सुविधाओं को लैस करते हुए पूरी तरह से अलर्ट मोड में रखा गया है.
Tagsबिहारबिहार न्यूज़भागलपुरडेंगूदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
Next Story





