
x
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स ने दस्तक दे दी है। अब आगरा ज्यादा दूर नहीं। इसलिए सिर्फ सावधानी ही बचाव है। मास्क, सेनेटाइजेशन और उचित दूरी ही फिलहाल बचाव का रास्ता है। स्वास्थ्य विभाग इसके लिए तैयारी कर रहा है और अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि अभी तक उत्तर प्रदेश में एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया है। लेकिन दिल्ली में केस निकलने के बाद आगरा को अलर्ट मोड पर रखा गया है। कारण कि दिल्ली और आगरा के रोजाना के रिश्ते हैं। हजारों लोग एमएसटी के जरिए दिल्ली आते और जाते हैं।
नौकरी, व्यापार समेत तमाम कारणों से लोग सार्वजनिक परिवहन और निजी गाड़ियों के जरिए आवागमन करते हैं। इसलिए आगरा बेहद संवेदनशील माना जाता है। इस लिहाज से स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अभी कोई केस नहीं आया है। संदिग्ध आने की दशा में एसएन मेडिकल कालेज के कोविड वार्ड से कुछ बेड आरक्षित कर दिए जाएंगे। यहीं जांच के लिए नमूने लिए जाएंगे। सीएचसी बरौली अहीर में 10 बेड आरक्षित किए हैं। यहां संदिग्धों को रखा जाएगा। जबकि एसएन में पुष्ट मरीजों का इलाज किया जाएगा।
source-hindustan

Admin2
Next Story