बिहार
जे पी नडडा के नेतृत्व में 2024 में फिर से बनेगी मोदी सरकार: संजीव मिश्र
Admin Delhi 1
18 Jan 2023 1:54 PM GMT
![जे पी नडडा के नेतृत्व में 2024 में फिर से बनेगी मोदी सरकार: संजीव मिश्र जे पी नडडा के नेतृत्व में 2024 में फिर से बनेगी मोदी सरकार: संजीव मिश्र](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/01/18/2446910-whatsapp-image-2023-01-17-at-173241-414x330.webp)
x
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नडडा का कार्यकाल राष्ट्रीय कार्यसमिति द्वारा सर्वानुमति से अगले वर्ष जून 2024 तक बढ़ायें जाने पर बिहार भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, बीजेपी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र ने हार्दिक प्रसन्ता व्यक्त करते हुये बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।
श्री मिश्र ने विश्वास जताया है कि श्री नडडा जी के कुशल नेतृत्व का लाभ भाजपा को मिलेगा और आगामी 2024 में एक बार फिर से मोदी सरकार बनेगी।साथ ही घर घर गीता – जन जन गीता अभियान से विश्वगुरु भारत का सपना साकार होगा।
![Admin Delhi 1 Admin Delhi 1](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Admin Delhi 1
Next Story